Posts

Showing posts from November 12, 2011

नवीं कक्षा के लिए - अपील मानवता के नाम पर

Image
हिटलर के नाम गाँधीजी का पत्र हिटलर
Image

मुसीबत में किसान - एक लेख

मुसीबत में किसान देश का विकास मुखयतः जवान और किसान के हाथ में होता है। जवान दिन रात एक करके देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। किसान कड़ी मेहनत से फसल उगाकर देश का पेट तो पालता ही है साथ ही साथ देश के सकल घरेलु उत्पादन में भी महत्वपूण योगदान करता है। हमारे देश में किसानों की संखया पूरी जनसंखया की आधे से ज्यादा है। अर्थात्‌ आंकड़ों के हिसाब से उनका बहुमत है। बडे़ दुःख की बात है कि बहुमत के होते हुए भी अब तक वह कुछ नहीं कर पाए। अभी तक किसी भी सरकार ने किसानों का दर्द समक्षना तो दूर समक्षने की कोशिश ही नहीं की। स्वतं त्रता के बाद से ही गरीबी को मिटाने की कवायद शुरू हो गई थी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू गरीबी व कृषि को देश के विकास का आधार मानते थे। इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि पंचवर्षीय योजनाओं की शुरूआत उन्होंने 1951 में की थी। अब तक लगभग 11 पंचवर्षीय योजनाएं आ चुकी हैं परन्तु कुछ क्षेत्रों को छोड़कर इनका कोई विशेष लाभ नहीं हुआ। प्रत्येक वर्ष बढ़ रही किसानों की आत्महत्याएं साफ दर्शाती हैं कि इस वर्ग की कितनी अनदेखी की जा रही है। सिंचाई के साधनों की कमी के चलते ...

किसान - एक कविता

बेटा पढ लिख कर गया, बन गया वो इंसान. देख उजडती फसल को, रोता रहा किसान. सारी उम्र चलाया हल, हर दिन जोते खेत. बूढा हल चालक हुआ, सूने हो गए खेत. दो बेटे थे खेलते इस आंगन की छांव. अब नहीं आते यहां नन्हें नन्हें पांव. बुढिया चूल्हा फूंकती सेक रही थी घाव. अबके छुट्टी आएंगे बच्चे उसके गांव. बडा बनाने के लिये क्यों भेजा स्कूल. बूढा बैठा खेत पर कोसे अपनी भूल. खेत बेच कर शहर में ले गया बेटा धन. बूढे बूढी का इस घर में लगता नहीं है मन.

उपसर्ग और उपसर्गयुक्त शब्द

अति-(आधिक्य)अतिशय,अतिरेक; अति-(पलीकडे) अतिक्रम,अत्यंत अधि-(मुख्य) अधिपति,अध्यक्ष अधि-(वर) अध्ययन, अध्यापन अनु-(मागुन) अनुक्रम,अनुताप,अनुज; अनु-(प्रमाणें) अनुकरण, अनुमोदन. अप-(खालीं येणें) अपकर्ष, अपमान; अप-(विरुद्ध होणें) अपकार, अपजय. अपि-(आवरण) अपिधान = अच्छादन अभि-(अधिक) अभिनंदन, अभिलाप अभि-(जवळ) अभिमुख, अभिनय अभि-(पुढें) अभ्युत्थान, अभ्युदय. अव-(खालीं) अवगणना, अवतरण; अव-(अभाव,विरूद्धता) अवकृपा, अवगुण. आ-(पासून,पर्यंत) आकंठ, आजन्म; आ-(किंचीत) आरक्त; आ-(उलट) आगमन, आदान; आ-(पलीकडे) आक्रमण, आकलन. उत्-(वर) उत्कर्ष,उत्तीर्ण, उद्भिज्ज उप-(जवळ)उपाध्यक्ष, उपदिशा; उप-(गौण) उपग्रह, उपवेद, उपनेत्र दुर्,दुस्-(वाईट) दुराशा, दुरुक्ति, दुश्चिन्ह, दुष्कृत्य. नि-(अत्यंत) निमग्न, निबंध नि-(नकार) निकामी, निजोर. निर्-(अभाव) निरंजन, निराषा निस्(अभाव) निष्फळ, निश्चल, नि:शेष. परा-(उलट) पराजय, पराभव परि-(पूर्ण) परिपाक, परिपूर्ण(व्याप्त), परिमित, परिश्रम, परिवार प्र-(आधिक्य) प्रकोप, प्रबल, प्रपिता प्रति-(उलट) प्रतिकूल, प्रतिच्छाया, प्रति-(एकेक) प्रतिदिन, प्रतिवर्ष, प्रत्येक वि-(विशेष) विख्यात, विनंती, विवाद ...